Samastipur

समस्तीपुर में स्टेशन से सर्जिकल ब्लेड और चार मोबाइल के साथ 4 चोर अरेस्ट,साथियों की तलाश में जुटी जीआरपी

समस्तीपुर ​​​​​​में ​जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर 4/5 पर ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को रविवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास मोबाइक के साथ ही कई सर्जिकल ब्लेड बरामद किया है। बताया गया है कि बदमाश जेब काटने के लिए इस ब्लेड का इस्तेमाल करते थे। गिरफ्तार बदमाश की पहचान दलसिंहसराय थाने के वार्ड 8 निवासी पुत्र अमरजीत महतो, नगर थाने के अंबेडकर नगर के नरेश कुमार, रोसड़ा थाने के रोसड़ा वार्ड 4 के सिकंदर महतो व पूर्णिया मधुबनी थाने के सिपाही टोल के सुमित कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रेल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 4-5 पर कुछ युवक अपराध की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की तो चोरों युवक को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से दो चोरी की मोबाइल के साथ ही 8 सर्जिकल ब्लेड बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाश पूर्व में भी रेल क्षेत्र में अपराध को लेकर जेल जा चुके हैं। इन सभी का आपराधिक इतिहास रहा है।

 

 

रेल पुलिस द्वारा गिरफ्तार बदमाश

रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों बदमाश पर रेलवे परिक्षेत्र में अपराध की साजिश रचने को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है। चारों को जेल भेज दिया गया है। वहीं गिरप‌तार बदमाश के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!