Samastipur

समस्तीपुर का माैसम:11 मई तक छाएंगे हल्के बादल, 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा तापमान,बढ़ेगे गर्मी

समस्तीपुर का माैसम:उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 11 मई तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वहीं बारिश होने की संभावना नहीं है। इसको लेकर शनिवार को ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शनिवार को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने व पछिया हवा चलने के कारण तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान पारा 38-39 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70-75 व दोपहर में 45-50 फीसदी रहने की संभावना है। जबकि 10-12 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। इस बीच बीते तीन दिन में अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री बढ़ते हुए 36.1 डिग्री पर आ गया है। जबकि सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 65 फीसदी रहने से न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम रहते हुए 17.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

रबी फसल की कटाई बाद जुताई कर खाली छोड़ें खेत

 

बताया गया कि रबी फसल की कटाई बाद खेतों की गहरी जुताई कर उसे खाली छोड़ दें। जिससे तेज धूप से मिट्टी में छिपे कीड़ों के अंडे व घास के बीज नष्ट होंगे। खरीफ मक्का की बुआई के लिए खेत तैयार करें। वहीं उरद व मूंग की फसल में पीला मोजैक वायरस से ग्रस्त पौधों को नष्ट कर दें। भिंडी की फसल में नीम आधारित दवा का छिड़काव करें। वहीं लत्तर वाली सब्जियों को लाल भृंग कीट से निगरानी करें। राजेंद्र ओल की रोपाई करें।

 

^उत्तर बिहार के जिलों में 11 मई तक बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा व बारिश की संभावना नहीं रहेगी। वहीं अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा। जिससे गर्मी का एहसास भी बढ़ेगा। वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप कृषि कार्य करें।

– डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!