CareerNew To India

UPSC Success Story:कभी आमिर की पढ़ाई के लिए पिता ने छोड़ा था गांव,अब हेडमास्टर का बेटा बनेगा IAS

UPSC Success Story: UPSC Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 23 मई 2023 को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी किया था. रिजल्ट जारी होने के बाद यूपीएससी एग्जाम क्रैक करने वाले उम्मीदवारों की कड़ी मेहनत की कहानियां खूब चर्चा बटौर रही हैं. उन्हीं में से एक हैं आमिर खान. उनकी कहानी में खास बात यह है कि देश की प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी सिविस सेवा परीक्षा क्वालीफाई करने के पीछे उनके पिता का त्याग छिपा है. जिन्होंने बेटे के कामयाबी के लिए 20 साल पहले अपना घर, जमीन और गांव को छोड़ दिया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

तीसरे अटेंप्ट मिली सफलता

आमिर खान ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 154वीं रैंक लाकर पिता के त्याग को बेकार नहीं जाने दिया. आज उनके घर में खुशियां मनाई जा रही हैं, मिठाई बांटी जा रही है, रिश्तेदार बधाईयां दे रहे हैं. आमिर ने तीसरे अटेंप्ट में यूपीएससी एग्जाम पास किया है.

 

हेडमास्टर हैं पिता

आमिर के पिता यूपी के बांदा में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर हैं. बेटे के यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद परिजनों में खुशी की लहर है. उसके पिता का सपना था कि बेटा कुछ ऐसा काम करे, जिससे पूरे परिवार का नाम रोशन हो. अब बेटे ने पिता के सपने को पूरा करके उनको बड़ा गिफ्ट दे दिया है.

 

20 साल पहले पिता ने छोड़ा था गांव

आमिर खान के पिता रफाकत हुसैन बताते हैं कि हम एक साधारण से परिवार से हैं. 20 साल पहले बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए गांव छोड़कर बांदा शहर में रहने आये थे. रफाकत हुसैन बांदा के एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर हैं. उन्हें 3 बेटे और 4 बेटियां हैं. बड़े बेटे आमिर खान ने UPSC परीक्षा में 154वीं रैंक लाकर पिता के सपने को पूरा कर दिया.

 

IAS बनने का था सपना, 14 से 16 घंटे की पढ़ाई

पिता ने आजतक से बात करते हुए बताया कि आमिर ने 12वीं की परीक्षा अलीगढ से और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है. करीब 14 से 16 घंटे पढ़ाई करता था. साथ मे अपने भाइयो बहनों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करता था. उसका सपना था कि मुझे आईएएस बनना है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!