Patna

आंधी-बारिश के कारण खगड़िया में रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन कैंसिल,जाने अपडेट

 बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, बक्सर और सीतामढ़ी में आंधी के साथ बारिश हुई। वहीं, खगड़िया में आंधी की वजह से जगह-जगह पेड़ गिर गए। रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ओवर हेड बिजली तार टूट गया। इस वजह से सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन कैंसिल की गई। जबकि 3 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। वहीं बेगूसराय में पेड़ गिरने से जयमंगला गढ़ मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पेड़ गिरने से सहरसा- मानसी रेलखंड पर दोपहर 2 बजे से ट्रेनों का परिचालन ठप है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि खगड़िया में रेल परिचालन शुरू करने के लिए काम चल रहा है। फिलहाल 3 ट्रेनों का समय बदला गया है। वहीं, सहरसा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 05243 सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन रद्द कर दी गई है।

 

 

 

 

इन 3 ट्रेनों का समय बदला :

सहरसा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 5:30 घंटे की देरी से रात 8 बजे खुलेगी। सहरसा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस रात 8.30 बजे खुलेगी। सहरसा से खुलने वाली ट्रेन संख्या 05549 सहरसा-समस्तीपुर स्पेशल शाम 6:15 बजे के बदले रात 8:40 बजे खुलेगी।

 

 

 

वहीं बेगूसराय में जयमंगला गढ़ मंदिर के बगल में बरगद का काफी पुराना पेड़ था, जो आंधी से गिर गया। यह पेड़ मंदिर के ऊपर गिर गया, जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के समय मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था। इसके साथ ही बक्सर और सीतामढ़ी में भी हल्की बारिश हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!