Patna

VTR वन क्षेत्र के नवका गांव में घुसा बाघ, हमले में बाल-बाल बची महिला, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

VTR वन क्षेत्र..बेतिया: जिले के वीटीआर (VTR) के मंगुराहा वन क्षेत्र के गौनाहा प्रखंड के नवका गांव में शनिवार (20 मई) की सुबह बाघ ने कमलेश उराव की पत्नी पर हमला कर दिया. झपट्टा मारने के बाद बाघ उसी के घर में घुस गया. घर से बाहर निकलते ही बाघ के हमले से महिला बुरी तरह डर गई. बाघ जलावन के लिए लकड़ी वाले कमरे में घुसा गया. वहीं, बगल के कमरे में तीन बच्चे सोये हुए थे. शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण जुट गए. फूस के घर का टाट तोड़कर तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं, ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग दे दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार मंगुराहा वन क्षेत्र से भटक कर बाघ गौनाहा के नवका टोला में पहुंच गया. बाघ गांव में कब पहुंचा? यह किसी ने नहीं देखा. हालांकि सुबह में कमलेश की पत्नी पर झटपट्टा मारने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई. ग्रामीणों की सूचना पर मंगुराहा वन कार्यालय से तत्काल अधिकारी और कर्मी घटनास्थल पहुंच गए और लोगों को हटाकर घर को चारों ओर से घेर लिया. रेस्क्यू के लिए अधिकारी से लेकर कर्मी तक अभियान में जुटे रहे. वहीं, आसपास के घरों के लोग छत पर शरण लिए हुए थे.

 

 

पटना जू में भेजा गया बाघ

 

 

वहीं, मौके पर पहुंचे डीएफओ प्रदुमन गौरव ने बताया कि बाघ कमलेश उरांव के घर में छुपा हुआ था जिसे ट्रेंकुलाइजर गन से मारकर बेहोश कर दिया गया है और उसे पटना जू में भेज दिया गया. बता दें कि बाघ कमलेश उरांव के घर में छिप गया था. सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाघ का रेस्क्यू किया गया. बाघ ने रेस्क्यू के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. घटनास्थल पर डीएफओ, रेंजर, वनपाल, वनरक्षी की पूरी टीम पहुंची थी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!