Patna

नशेड़ी भाई को बहन ने पहुंचाया जेल:पत्नी और पिता के साथ करता था मारपीट, हर दिन करता था विवाद

शराब के नशे में आए दिन घर में पत्नी और परिवार वालों से गाली गलौज और मारपीट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बहन ने पुलिस को सूचित कर भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया है। दानापुर थाना क्षेत्र के पेठिया बाज़ार स्थित सोनारी मंदिर के समीप रहने वाला पिंटू कुमार उर्फ़ भोला जो अपने पिता के साथ मिलकर खटाल चलाया करता है। इससे पूरे परिवार का भरण पोषण हुआ करता है। पिंटू उर्फ़ भोला प्रतिदिन शराब का सेवन किया करता है। शराब के नशे में आये दिन अपनी पत्नी पूजा देवी और पुरे परिवार के साथ मारपीट और गाली गलौज किया करता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नशे की हालत में मारपीट

शुक्रवार को बहन की सब्र का बांध टूट पड़ा। नशे में धुत भाई से जा भिड़ी और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित कर गिरफ्तार करवा दिया। लिखित आवेदन में सुनीता देवी ने बताया की उसका भाई पिंटू उर्फ़ भोला प्रतिदिन शराब का सेवन कर घर आया करता है। शुक्रवार को नशे की हालत में घर आते ही अपनी पत्नी से मारपीट और गाली गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। जिसको देखकर उसके पिता उसे समझाने गये तो उनसे भी मारपीट करने लगा। ॉ

थाने ले गई पुलिस

पूरा परिवार उसे शांत करने की कोशिस करते रहे। लेकिन शांत नही हुआ। इसके बाद हारकर 112 पर पुलिस को इसकी सुचना दी जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना ले आई। पीडिता के मुताबित भाई नशेड़ी है। नशे में आए दिन पत्नी के साथ ही परिवार वालों को प्रताड़ित करता है। ऐसा नशेड़ी भाई घर में या जेल में कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद ने बताया की पीड़ित महिला ने अपने नशेरी भाई के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। पुलिस के द्वारा उसके भाई को गिफ्तार कर थाना लाया गया। ब्रेथ एनलाईजर से जांच में शराब पिने की पुष्टि हुई है। इसके बाद आगे की कारवाई करते हुए महिला के दिए आवेदन के आधार पर आरोपी भाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!