Samastipur

समस्तीपुर में शॉर्ट-सर्किट से स्कूल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला नही तो चली जाती कई मासूमों की जान

समस्तीपुर जिला के मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र सारी गांव में एक स्कूल वैन में आग लग गई। वाहन चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार बच्चों को बाहर निकाल दिया। मथुरापुर ओपी क्षेत्र के एक निजी स्कूल के बच्चों को घर पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान सारी गांव के पास वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वाहन पुरी तरह से जल गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अग्निशन की टीम ने आग पर पाया काबू

सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। जिसके कुछ समय के बाद ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों को बाहर निकालने में थोड़ी भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। जब तक लोग कुछ समझते उससे पहले ही आग की लपटे तेजी से उठने लगी। मथुरापुर ओपी के पीएसआई रवि कांत कुमार ने कहा कि मथुरापुर बाजार से स्कूली बच्चों को वाहन से घर पहुंचाया जा रहा था। सारी गांव के समीप पहुंचते ही शॉर्ट-सर्किट से वाहन में आग लग गई।वाहन में मात्र तीन बच्चे सवार थे ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!