Samastipur

Samastipur;कार्टन में बंद है अल्ट्रासाउंड मशीन:2 साल पहले रिटायर हो गए थे रेडियोलॉजिस्ट

Samastipur..समस्तीपुर में मिशन 60 डे, क्वालिटी कंट्रोल अभियान खत्म हो गया। लेकिन सदर अस्पताल में दो सालों से बंद अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। इसका नतीजा है मरीजों को अस्पताल से बाहर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। इससे मरीजों को कम से कम एक हजार रुपए वहन करना होता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सदर अस्पताल में मरीजों को सुविधा देने के लिए अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था कारोना से पूर्व शुरू की गई। इसके लिए दलसिंहसराय में पदस्थापित रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक कुमार गुप्ता की प्रतिनियुक्ति सदर अस्पताल में की गई। दो वर्ष पूर्व डॉ गुप्ता सेवा से रिटायड हो गए।

 

इसके बाद यह व्यवस्था बंद हो गई। करीब एक वर्ष पूर्व विभागीय स्तर पर एक नए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बलराम प्रसाद की पोस्टिंग भी सदर अस्पताल में हुई। लेकिन पोस्टिंग के कुछ दिनों बाद ही ही पटना मुख्यालय के आदेश पर कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट डॉ प्रसाद की प्रतिनियुक्ति दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में कर दी गई। तब से अस्पतालका अल्ट्रासाउंड मशीन कार्टन में बंद है। खास कर गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए अल्ट्रासाउंड लिखा जाता है।

 

सदर अस्पताल के रिकार्ड के अनुसार रोजाना 15-20 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड महिला डॉक्टर द्वारा लिखा जाता है। लेकिन सदर अस्पताल में यह सुविधा नहीं रहने से मरीजों को बाहर से लेना होता है। हालांकि इस बावत महिला डॉक्टर का कहना होता है कि मरीज को अल्ट्रासाउंड की जरूरत है तो वह सलाह जरूर देगी।

 

डॉक्टर ने कर दिया था इनकार

सदर अस्पताल में हो हल्ला के बाद तत्कालीन सिविल सर्जन ने अस्पताल की पीजी पास डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड की जिम्मेवारी देने का प्रयास किया था लेकिन कोई भी महिला डॉक्टर इसके लिएतैयार नहीं हुई।

 

डॉक्टरों का कहना था कि उन्हें मात्र 15 दिनों की ट्रेनिंग मिली हुई है। एसेी स्थिति में यह कार्य खतरे से खाली नहीं होगा। दो-दो डॉक्टर के इनकार के बाद स्थानीय प्रयास को भी ब्रेक लग गई। स्थानीय सांसद प्रिस राज ने भी डॉ बलराम प्रसाद की प्रतिनियुक्ति को रद्द करने के लिए विभाग को पत्राचार किया लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

 

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने क्या कहा

 

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार ने कहा कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद खाली है। रेडियोलॉजिस्ट की प्रतिनियुक्ति के लिए पिछले तीन सालों में छह बार सिविल सर्जन के माध्यम से विभाग को पत्राचार किया गया है। लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के नहीं मिलने के कारण अल्ट्रासाउंड शुरू नहीं हो पाया है। विभाग द्वारा जैसे ही रेडियोलॉजिस्ट की प्रतिनियुक्ति की जाती है यहां यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!