Samastipur

समस्तीपुर;पिकअप और ई-रिक्शा की टक्कर में महिला की मौत,2घायल,NH को आक्रोशितों ने घंटों किया जाम

समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना अंतर्गत ताजपुर कोल्ड स्टोरेज चौक के पास पिकअप और टोटो में शनिवार देर रात टक्कर हो गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए। इनका इलाज रेफरल अस्पताल ताजपुर में हो रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतका की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के गोद्दोंपुर गांव निवासी उमेश शाह की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है। वहीं, दोनों घायलों की पहचना अब तक नहीं हो पाई है। मृतक महिला और दो अन्य लोग ई-रिक्शा से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान ताजपुर थाना क्षेत्र के कोल्ड स्टोरेज चौक एनएच-28 के पास ई-रिक्शा और पिकअप में टक्कर हो गई। घटना में तीनों जख्मी हो गए।

आसपास के लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, इलाज के दौरान महिला की रविवार की सुबह मौत हो गई है। मौत से गुस्साए लोगों ने एनएच-28 कोल्ड स्टोर चौक के पास सड़क घंटों जाम कर दिया। सूचना मिलने पर ताजपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!