Samastipur

Samastipur:दो दिनों के अंदर दूसरे थानेदार पर गाज:कार्य में लापरवाही के आरोप में बिथान थानाध्यक्ष निलंबित

Samastipur: समस्तीपुर में कार्य में लापरवाही के आरोप में एसपी विनय तिवारी ने सोमवार को जिले के बिथान थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि बिथान थानाध्यक्ष पर कांडों के जांच में लापरवाही बरतने के साथ ही अपने वरीय अधिकारी का बात नहीं मानने का भी आरोप था। क्षेत्र में हो रहे अपराध के रोकथाम व उद्भेदन के प्रयास शून्य थे। जिसको देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दो दिनों के अंदर जिले के दूसरे थानाध्यक्ष पर निलंबन की गाज से पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है। शराब कारोबारियों से सांठगांठ रखने वाले कुछ और पुलिस पदाधिकारी एसपी के रडॉर पर है। जल्द ही वैसे पुलिस पदाधिकारी पर गाज गिरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दो दिन पूर्व SP ने शराब कारोबारी से सांठ गांठ के आरोप में कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष अनिशा सिंह को निलंबित कर दिया था। अनिशा 2018 बैंक की दरोगा थी। उनकी नौकरी के महज पांच साल हुए हैं।वह पहली बार थानेदार बनी थी।

निलंबित बिथान थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती
बिथान थानाध्यक्ष पर कुछ दिन पूर्व ही बिथाना थाना में मेस की ज़िम्मेवारी संभालने वाले एक कर्मी ने SP को आवेदन देकर भोजन खाने के बाद हिस्से की राशि नहीं देने का आरोप लगाया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!