Samastipur

समस्तीपुर;उत्पाद विभाग की कार्रवाई के विरोध में आक्रोशितों ने जमकर किया प्रदर्शन,NH-322 को किया जाम

समस्तीपुर;उत्पाद विभाग की कार्रवाई के विरोध में समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत तिसवारा पाठशाला के निकट एनएच 322 सड़क को जाम कर आक्रोशित लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। उत्पाद विभाग द्वारा लोगों की गिरफ्तारी किए जाने को लेकर भारी आक्रोश था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आक्रोशित लोगों का कहना था कि तारी एवं शराब बेचने वालों को पुलिस पकड़ती नहीं और तारी दुकान के रास्ते जा रहे निर्दोष लोगों को पुलिस पकड़कर ले जाती है। शनिवार की शाम हाट एवं शौच के लिए जा रहे गांव के कुछ लोगों को गिरफ्तार कर ले जाया गया। जबकि गिरफ्तार किए जाने वाले एक भी लोग न तो शराब पीते हैं और न ही तारी पीते हैं। उन्हें उत्पाद विभाग के द्वारा बेवजह गिरफ्तार कर लिया गया।

 

आक्रोशित लोगों का यह भी कहना था कि गिरफ्तार कर ले जाए गये रामगुलेल सादा, फुच्ची दास, कैलास सदा, सूरज सदा, अशोक दास, विकास कुमार आदि को उत्पाद विभाग के द्वारा नहीं छोड़ा जाता है तब तक सड़क जाम रहेगा। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर ईंट वगैरह आदि रखकर जाम किया हुआ था। जाम में पटना से सिल्लिगुड़ी, दरभंगा से रांची, टाटा, रामगढ एवं दूर-दूर जाने बाली बस एवं ट्रक जाम में फंसे है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी। समाचार प्रेषण तक सड़क जाम जारी था और जामस्थल पर थाने की पुलिस नहीं पहुंची थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!