Samastipur

Samastipur;विधायक ने मेधा सम्मान समारोह में मैट्रिक की परीक्षा में सफल छात्रों को किया सम्मानित

Samastipur ;ताजपुर.प्रखंड क्षेत्र की मानपुरा पंचायत स्थित परमेश्वर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सादीपुर में मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे वर्ष 2023 की मैट्रिक की परीक्षा मे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रो को मोरवा विधायक रणविजय साहू ने मेडल, कापी-कलम एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने किया। कार्यक्रम को त्रिवेणी प्रसाद सिंह, वरीय शिक्षक, नंदकिशोर सिंह, बिहार राज्य प्रारभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद राय आदि ने संबोधित किया । समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षा वह उपागम है जिसे हासिल कर समाज एवं देश को आगे बढ़ाया जा सकता है उन्होंने छात्रों को एक लक्ष्य तय कर तैयारी करने को कहा और उस तैयारी में हर संभव सहयोग की बात कही।

कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चे आईआईटी एवं मेडिकल की परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त कर रहे हैं यह बिहार मे बेहतर होती शिक्षा व्यवस्था एवं शैक्षणिक परिवेश का उदाहरण है । मौके पर नगर राजद अध्यक्ष नवीन कुमार , विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुकेश पासवान, पवन कुमार कुशवाहा, महेश सिंह समेत सुजीत कुमार, सुमन, कुमारी पूनम, पुष्पा कुमारी, पुष्पलता, आभा कुमारी, प्रियंका कुमारी, अथहर, संजय कुमार श्रीवास्तव आदि शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!