Samastipur

समस्तीपुर;2 वर्ष पूर्व हुई थी शादी,अब नशेड़ी पति ने पीट- पीटकर की पत्नी की हत्या,घर छोड़कर हुए फरार

समस्तीपुर में शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना घटहो थाना क्षेत्र के अरमौली गांव में हुई। सोमवार सुबह पहुंचे मायके वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक विवाहिता की पहचान अरमौली गांव के विजय कुमार राय की पत्नी पिंकी कुमारी 22 वर्ष के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि सरायरंजन थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव के लालबाबू राय ने अपनी पुत्री पिंकी की शादी अरमौली गांव के विजय कुमार राय के साथ की थी। 2 वर्ष पूर्व हुई शादी में मांग के अनुसार उन्होंने दहेज भी दिया था। लालबाबू का आरोप है कि दामाद नशे का आदी था। वह शराब के नशे में आकर घर में मारपीट किया करता था। पिछले एक महीने से पत्नी के साथ काफी मारपीट कर रहा था। इसके बारे में बेटी फोन पर बताती रहती थी।

 

लालबाबू ने बताया कि रविवार रात करीब 2 बजे उसके दामाद ने सूचना दी कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया है। जिसका उपचार चल रहा है लेकिन उपचार किस अस्पताल में चल रहा है इसके बारे में उसने जानकारी नहीं दी। सूचना के बाद करीब 3 बजे वह अपने दामाद को फोन कर बेटी के बारे में पूछा तो भी वह टालमटोल करने लगा। जिसके बाद सुबह शक के आधार पर वह अपनी बेटी के ससुराल अरमौली गांव पहुंचा। उसके ससुराल में कोई भी नहीं था। घर में उसकी पुत्री की लाश पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर कई जख्म के निशान भी थे। उन्होंने शक जाहिर किया है कि उनकी पुत्री को उनके दामाद में नशे की हालत में पीट-पीटकर मार डाला है।

 

इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पिंकी के पिता के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!