Samastipur

समस्तीपुर;फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव:परिजन लगा रहे हत्या का आरोप,सड़क जाम

समस्तीपुर।पटोरी थाना क्षेत्र के पटोरी अनुमंडल गेट के सामने अरविंद चौक के पास फंदे से लटका एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। शुक्रवार की सुबह सड़क से गुजर रहे राहगीरों को फंदे से लटके एक शव पर नजर पड़ी। लोगों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना से आक्रोशित लोगों ने पटोरी मदुदाबाद मुख्य मार्ग अरविंद चौक के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की पहचान समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र के कवि चौक के रहने वाले स्वर्गीय राम जी दास के 55 वर्षीय पुत्र गुरु चरण दास के रूप में हुई है वह अल्बेस्टर दुकान में जॉब करते थे। उसी दुकान के अंदर रात दिन रहते थे। मौके पर मृतक के परिजन पहुंचे। परिजन हत्या कर शव को लटकाने की बात कह रहे हैं।

मौके पर लोगों की भीड़।
स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पटोरी थाना के अपर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हमें फोन पर इस बात की सूचना मिली। गश्ती दल को भेजा गया। हर एक बिंदु पर जांच की जा रही है। हत्या या आत्महत्या है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा। पोस्टमार्टम होने के बाद ही यह क्लियर हो पाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!