Samastipur

समस्तीपुर:व्यवसायी से लूट समेत तीन वारदात में शामिल कोर्ट का मुंशी गिरफ्तार

समस्तीपुर।पिछले वर्ष 2022 के अगस्त महीने में नगर थाने में हुई एक जर्दा व्यवसायी के साथ लूट कांड समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल एक कोर्ट के प्राईवेट मुंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मोहनपुर ओपी के विनगामा गांव निवासी अशेश्वर राय के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल व नकदी बरामद की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी देते हुए डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि दीपक जर्दा व्यवसायी लूट के साथ ही गत दिसंबर माह में ताजपुर थाने में एक डॉक्टर के घर हुई डकैती की घटना और 31 जनवरी की रात मुसरीघरारी में एनएच पर एक प्लाईवुड लदी पिकअप गाड़ी के चालक के साथ हथियार के बल पर हुई मारपीट व लूट की घटना में शामिल था। उन्होंने बताया कि कोर्ट में मुंशी होने की वजह से दीपक अपराधियों का बेल कराने में भी सहयोग करता था। इससे पूर्व पटोरी थाना के एक हत्या के मामले में जा चुका है। छापेमारी दल में नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, पुअनि आनंद शंकर गौरव, प्रताप कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!