Samastipur

Samastipur;अंगारघाट मे ऑटो और स्कॉर्पियो के बीच टक्कर,बेटे संग अपने मायके जा रही थी महिला व बच्चे की मौत 

Samastipur में ऑटो और स्कार्पियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 साल के मासूम समेत एक महिला की मौत हो गई। घटना जिले के समस्तीपुर- रोसड़ा मुख्यपथ के अंगारघाट थाने के सिक्कर ढाला के पास घटी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

फिलहाल दोनों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लोगों का कहना है कि दोनों मां-बेटे है। इस घटना में जख्मी अन्य चार लोगों का उपचार मूर्ति व पीएचसी में चल रहा है। गंभीर रूप से जख्मी एक महिला को सदर अस्पताल लाया गया है।

 

मृतक महिला की पहचान जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया वार्ड 5 मोहल्ला के भरत पंडित की पत्नी सविता कुमारी (25 वर्ष) और उनका पुत्र दिव्यांशु कुमार (5 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। महिला इलमास नगर स्थित अपने मायके जा रही थी।

 

 

दरअसल, समस्तीपुर से एक ऑटो 12 सवारी को लेकर अंगारघाट जा रही थी। इसी दौरान सिक्कर ढाला के पास रोसड़ा की ओर आ रही। जहां स्कार्पियों ने ऑटो में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो सवार दो महिला , तीन साल का मासूम समेत छह लोग जख्मी हो गए। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को मोरदिवा पीएचसी लाया। जहां गंभीर रूप से जख्मी महिला व तीन साल के बच्चे को सदर अस्पताल लाया गया। जिसके बाद डॉक्टर ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया।

 

जबकि महिला का उपचार के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बच्चा और महिला मां बेटे हैं हालांकि अब तक दोनों में से किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है। अन्य घायलों को उपचारा मोरदिवा पीएचसी में चल रहा है।

 

 

 

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

 

अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य ने बताया कि सिक्कर ढाला के पास हादसे में एक बच्चा की मौत और छह सात लोगों के घायय होने की सूचना है। बाद में उपचार के दौरान एक महिला की भी मौत की पुष्टि हुई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है। अभी मृतक बच्चा वह महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!