Samastipur

समस्तीपुर;मोबाइल चोरी के आरोप में हुई थी छोटू चौधरी की पीट-पीटकर हत्या,एक गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के बंगला थाना क्षेत्र के मंदुपुर गांव में 2 दिन पूर्व मोबाइल चोरी के आरोप में छोटू चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को जिला पुलिस की टीम ने इस हत्याकांड का भी खुलासा करते हुए हत्याकांड के आरोपी मनोज कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एसपी विनय तिवारी ने सोमवार को बताया कि 13 मई को मुंदीपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान छट्ठू चौधरी के घर आए मेहमान का मोबाइल मनोज चौधरी ने चोरी कर ली। मोबाइल चोरी के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बताया गया है कि शनिवार की रात ही जब छठ्ठू चौधरी मनोज कुमार चौधरी के घर कोठिया के रास्ते जा रहे थे तो इसी दौरान मनोज के अलावा उसके पिता हरेंद्र चौधरी मां निर्मला देवी एवं अन्य लोगों ने मिलकर छठ्ठू चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

 

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड आरोपी मनोज कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने चोरी गई मोबाइल भी बरामद करने में सफलता पाई है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!