Samastipur

समस्तीपुर;शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:सेल्फ डिफेंस में पुलिस ने चलाई 2 राउंड गोली,एक महिला जख्मी

समस्तीपुर जिले के खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड 10 मोहल्ला में मंगलवार को शराब की सूचना पर छापेमारी करने पुलिस पहुंची थी। शराब कारोबारी के परिवार के लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में दो राउंड गोली चलाई। गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हालांकि परिवार के लोगों का आरोप है कि पुलिस की गोली से सुमित्रा देवी नामक महिला जख्मी हुई है। जिसका उपचार निजी स्तर पर कराया गया है हालांकि बाद में पुलिस ने उक्त महिला को भी हिरासत में ले लिया है।

इधर एसपी विनय तिवारी ने पुलिस टीम पर हमला किए जाने के बाद आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से हवाई फायर किए जाने की बात बताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की गोली से कोई भी घायल नहीं हुआ है। महिला के हाथ में जख्म उसकी चूड़ी टूट जाने के कारण हुई है।

शराब कारोबारी के घर में छिपने की थी सूचना

घटना के संबंध में बताया गया है कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड 10 मोहल्ला के शराब कारोबारी मुकेश कुमार घर पर छिपा हुआ है सूचना पर पुलिस टीम जब मुकेश को पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची तो मुकेश के परिवार वालों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया अपने आप को गिरा देखकर पुलिस टीम दो चक्र हवा में गोली चलाई।

इसके बाद पुलिस ने शराब कारोबारी मुकेश के भाई राजेश को हिरासत में ले लिया। इधर इस घटना में जख्मी हुई महिला सुमित्रा देवी का उपचार शहर के एक निजी क्लीनिक में कराया गया है बाद में पुलिस ने सुमित्रा देवी को भी हिरासत में ले लिया है।

परिवार वालों का आरोप

परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व भी मुकेश कुमार जो शराब के मामले में जेल में था जेल पर चुप कराया था पुलिस बेवजह उसे परेशान करती है पुनः सुबह आकर पुलिस गाली गलौज करने लगी जिसका विरोध किया गया तो पुलिस द्वारा गोली चला दी गई पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सुमित्रा के दाहिने हाथ में लगी है। वहीं पुलिस मुकेश के भाई राजेश को भी गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। ‌

लोगों ने आरोप लगाया है कि मुकेश शराब कारोबार में पूर्व में जेल जा चुका है लेकिन राजेश का कोई अपराधिक इतिहास नहीं है जब पुलिस राजेश को गिरफ्तार कर लिए जाने लगी तो लोगों ने इसका विरोध किया जिस कारण पुलिस द्वारा गोली चला दी गई। जो गोली सुमित्रा देवी के हाथ में जाकर लगी ।इस घटना के बाद पुलिस आनन-फानन में वहां से राजेश को लेकर फरार हो गई।

एसपी विनय तिवारी ने क्या कहा

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम खानपुर 3 पंचायत के वार्ड 10 मोहल्ला में गई थी, जहां पुलिस टीम पर हमला किया गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की है। महिला के हाथ में चोट उसकी चूड़ी के टूट जाने से लगी है। गोलीबारी की इस घटना में कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!