Samastipur

समस्तीपुर;जिले में 51 फीसदी मतदाताओं ने किया मतदान दलसिंहसराय में 49.46 % महिला और 34.34 % पुरुष मतदाता ने डाले वोट

समस्तीपुर.जिला में पंचायत उप चुनाव 2023 को लेकर गुरुवार को 11 प्रखंडों में मतदान कराया गया। जिसमें दो जिला परिषद, दो मुखिया, तीन सरपंच व नौ ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 269 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। बताया गया कि मतदान शांतिपूर्ण कराया गया। इस चुनाव में शाम पांच बजे तक जिला में 51 फीसदी मतदान हुआ। जिसमेंे विभूतिपुर में सर्वाधिक 69.50 फीसदी मतदान हुआ। बताया गया कि इसको लेकर सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं कलेक्ट्रेट स्थित वीसी रूम में मौजूद मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनरों ने सभी बूथ से हर घंटे मतदान की जानकारी ली। वहीं किसी भी बूथ पर आवश्यकता पड़ने पर वहां संबंधित पदाधिकारी को भेजा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया गया कि संबंधित प्रखंडों में बज्रगृह बनाया गया था। जहां देर रात तक सभी मतदान केंद्रों से पीओ के माध्यम से ईवीएम को जमा कराया गया। बताया गया कि सभी प्रखंडों के मुख्यालय में ईवीएम रखने के लिए बज्रगृह बनाया गया था। जहां मतदान बाद पीओ के माध्यम से पोल्ड ईवीएम को जमा कराया गया। सभी केंद्रों पर 27 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी। इसको लेकर बज्रगृह पर कड़ी सुरक्षा रखी गई है। जहां 24 घंटे निगरानी की जा रही है। बताया गया कि पहले दो घंटे में 14.27 फीसदी मतदान हुआ। जबकि दिन चढ़ने व मौसम के ठंडा होने के बाद मतदान का प्रतिशत बढ़ा गया। यह 11 बजे 30.42, एक बजे 43.55, तीन बजे 49.64 व शाम में 51 फीसदी तक पहुंच गया। इसमें महिला मतदाताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

49.46 प्रतिशत महिला और 34.34 प्रतिशत पुरुष मतदाता ने डाले वोट

दलसिंहसराय| पंचायत उप चुनाव को लेकर गुरुवार को प्रखंड की मोख्तियारपुर सलखन्नी और बंबइया हरलाल पंचायत में ग्राम कचहरी पंच के लिए दो मतदान केंद्र पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुई । निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रफुलचंद्र प्रकाश ने बताया कि मतदान का कार्य प्रातः 07 बजे से प्रारंभ ठोकर संध्या 05 बजे तक चला। सभी मतदान केन्द्रों पर सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी द्वारा लगातार भ्रमण कर जायजा लिया गया। मतदान केन्द्रों पर निर्वाची पदाधिकारी के अतिरिक्त मास्टर प्रशिक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिनके द्वारा पोलिंग पार्टी हो आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया । पर्दानशीं महिलाओं के पहचान हेतु महिला कर्मी की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी। मतदान कार्य में के दौरान मतदान केन्द्रो पर सेक्टर पदाधिकारी, अंचल अधिकारी राजीव कुमार रंजन ,थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं समस्तीपुर एवं प्रेक्षक के रूप मे प्रतिनियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी देभंगा समरू बहादुर सिंह ने भी मतदान केंद्र का भ्रमण किया। दोनो मतदान केंद्र पर कुल 41.46 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमे 49.46 प्रतिशत महिला मतदाता और 34.34 प्रतिशत पुरुष मतदाता ने किया मतदान किए। कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!