Samastipur

समस्तीपुर:ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय महिला की हुई मौत

समस्तीपुर.कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर समस्तीपुर रेल खंड के फाटक संख्या-57 के समीप एक महिला का रविवार की देर रात शव मिला। मृतका की पहचान बाजोपुर वार्ड-3 निवासी विनोद महतो की पत्नी ममता देवी (32) के रूप में हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया गया है कि प्रथम दृष्टया शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि महिला की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर शव मिलने की सूचना पर मृतका के परिजनों ने उसकी खोजबीन करते हुए सदर अस्पताल पहुंच शव की पहचान की। बताया गया है कि महिला रविवार रात से घर गायब थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!