Samastipur

समस्तीपुर;विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल एवं विद्यालयों में लगेगी 35 वाटर एटीएम

समस्तीपुर.विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग पंचायतों के सार्वजनिक स्थल एवं विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल के लिए सांसद निधि से 35 वाटर एटीएम लगाया जाएगा। इसकी अनुशंसा उजियारपुर सांसद सह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने की है। यह वाटर एटीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय देशरी, मध्य विद्यालय साखमोहन वार्ड 11, उत्क्रमित मध्य विद्यालय दियानतपुर वार्ड 16, उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुसवर डीह,उत्क्रमित मध्य विद्यालय विभूतिपुर वार्ड 15, 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

राजकीय मध्य विद्यालय नरहन वार्ड 02, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनवारचक वार्ड 01, उत्क्रमित मध्य विद्यालय एकडारा वार्ड 13, राजकीय मध्य विद्यालय मनाराय टोल वार्ड 02, राजकीय मध्य विद्यालय शंकर चौक पेट्रोल पंप के पास, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलखन्नी, प्राथमिक विद्यालय भिड़ी सिंघिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महथी टोल आलमपुर आदि जगहों पर वाटर एटीएम लगाया जाएगा। वहीं जिला योजना पदाधिकारी ने विभूतिपुर बीडीओ को पत्र भेजते हुए कहा है कि वाटर एटीएम लगाने के भूमि उपलब्ध कराने की सहमति के साथ प्रतिवेदन की मांग की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!