Samastipur

दलसिंहसराय की खबर;सात दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच के ट्राइबेकर में नेपाल की टीम जीती 

दलसिंहसराय की खबर;आरबी कॉलेज के मैदान में चल रहे सात दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गढीमाई यूथ अकैडमी नेपाल एंव विमेंस सोकर कोचिंग सेंटर दलसिंहसराय के बीच खेली गई.मैच के खिलाड़ियों से जिला फुटबॉल संघ के सचिव अवधेश कुमार ने परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूरे खेल के दौरान दोनों ही टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बराबरी पर रही.निर्णायको ने 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया.अतिरिक्त समय में भी दोनो टीम बराबरी पर रही.ट्राइबेकर में 5 -4 से गढीमाई यूथ एकेडमी नेपाल की टीम जीत हासिल की.

मुख्य रेफरी की भूमिका में अनुराग तो लाइन मैन मनीष कुमार,रविशंकर सिंह ने निभाया.उद्घोषणा लालू ने किया.आये अतिथियों द्वारा जीते टीम को कप देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर विमेंस सोकर कोचिंग सेंटर के सचिव विनोद राय,अध्यक्ष राधेश्याम राय कैलाश राय,रामबरन राय ,योगेंद्र प्रसाद,रामबालक राय,रामप्रीत राय,रामु भगत,अरविंद कुमार, मुकेश कुमार,राघव कुमार,पार्षद सुशील सुरेखा,जिला परिषद सदस्य हेमलता कुमारी,नीरज ठाकुर,पूर्व मुखिया नीलम देवी सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे.

फ़ोटो:कप देकर सम्मानित करते हुए विजेता टीम को।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!