Samastipur

दलसिंहसराय की खबर;जिला परिवहन पदाधिकारी नें सघन वाहन चेकिंग अभियान चला वसूला 21 हजार जुर्माना

दलसिंहसराय की खबर; जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को दलसिंहसराय के थाना चौक से सरदारगंज तक जिला परिवहन पदाधिकारी बालवीर दास,मोबाइल टीम के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें दलसिंहसराय पुलिस के साथ ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडेड, पॉल्यूशन, परमिट और दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, तीन सवारी व अन्य वाहन संबंधी कागजातों की जांच की। बताया जाता है कि शहर में कई ऐसे वाहन सड़क पर धड़ल्ले से चल रही हैं जिनके ना तो कोई दस्तावेज है और ना ही यातायात नियमों का पालन किया जाता है। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ऐसे वाहन से ना सिर्फ राजस्व की हानि हो रही है बल्कि आम लोगों के जानमाल के नुकसान का भी खतरा बना रहता है। इसी को लेकर शहर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बताया यह भी जाता है कि शहर में कई ऐसे गाड़ी मालिक है जो नियमों को ताक पर रखकर वाहन चला रहे थे। उनसे तुरंत ही जुर्माना वसूला गया और चेतावनी दी गई कि यातायात नियमों का उल्लंघन ना करें। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि वाहन जांच अभियान में 10 तीन चक्का वाहनों जिसमे टेम्पो, टोटो की जांच की गई।

 

 

जिसमें 21 हजार रुपए जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही आठ वाहन को जप्त करतें हुए थाना को दे दिया गया। उन्होंनें बताया की शहर मे इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। बगैर हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं को सुरक्षित रखते हुए दूसरों को भी सुरक्षित रहने में मदद करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!