Samastipur

दलसिंहसराय प्रखंड के 44 विद्यालयों में नव प्रयास द्वारा मध्याह्न भोजन की आपूर्ति हुई शुरू

दलसिंहसराय,प्रखंड के 44 सरकारी विद्यालयों में बुधवार से पगड़ा स्थित नव प्रयास संस्था के द्वारा पी एम पोषण योजना के अंतर्गत वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के लिए पोष्टिक युक्त भोजन की आपूर्ति शुरू की गई.पगरा स्थित सामूहिक किचेन में आधुनिक बॉयलर में दिल्ली से आए हुए प्रशिक्षित कूक मैन के द्वारा पौष्टिक भोजन का निर्माण किया जा रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रथम दिन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिंदेश्वर साह के द्वारा भोजन चखकर  विद्यालयों में भेजने का उद्घाटन किया गया.इस अवसर पर प्रखंड साधनसेवी पी एम पोषण योजना दलसिंहसराय मनोज कुमार मुन्ना,प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल मंत्री रामानुराग झा,नव प्रयास संस्था के सचिव मुकेश झा,किचेन इंचार्ज ललित फौजदार,पप्पू गुप्ता,मनोज ठाकुर सहित कई कर्मी उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!