Ajab Gajab NewsPatna

शादी के दिन दुल्हन के बदले साली से शादी,दूल्हे की Love Story का खुलासा,साली के साथ लिए फेरे

शादी के दिन दुल्हन के बदले साली से शादी।बिहार के सारण जिले में एक शादी में जमकर हंगामा हुआ. शादी के लिए लड़की के घर बारात लेकर पहुंचे दुल्हे के प्रेम प्रसंग का खुलासा हो गया. इसके बाद शादी समारोह में विवाद की स्थिति बन गई. फिर दूल्हे की उसकी प्रेमिका से शादी करा दी गई. हैरान करने वाली बात यह है कि प्रेमिका कोई और नहीं युवक की साली ही निकली. दोनों परिवार की रजामंदी के बाद शादी संपन्न कराई गई. 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दरअसल, मामला सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के भभौली गांव का है. गांव के रहने वाले रामू बीन की पुत्री रिंकू कुमारी का विवाह छपरा शहर के रतनपुरा बिनटोली निवासी स्व. जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार से 2 मई को होना सुनिश्चित हुआ था.

 

जयमाला पहनाई और निभाई गईं अन्य रस्में

 

 

2 मई (मंगलवार) को दूल्हा राजेश बैंड-बाजे और बारातियों को लेकर रिंकू कुमारी को ब्याहने उसके घर पहुंचा. लड़की वालों ने बारात का स्वागत किया और शादी की रस्मों का निभाया जाना शुरू कर दिया गया. द्वारपूजा के बाद स्टेज पर रिंकू और राजेश ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई. इसके बाद कन्या निरीक्षण की रस्म को भी दोनों पक्षों द्वारा संपन्न कराया गया.

 

 

 

साली ने दी जान देने की धमकी

 

मगर, कहानी में ट्विस्ट तब आया जब कन्या निरीक्षण के बाद दुल्हन की छोटी बहन पुतुल कुमारी ने अपने होने वाले जीजा को फोन किया और फोन पर धमकी दी कि अगर राजेश ने उसकी बहन से विवाह किया तो वह छत से कूदकर अपनी जान दे देगी. इसके बाद घबराए दूल्हे राजा राजेश ने अपने घरवालों को सच्चाई बता दी.

 

जमकर हुई मारपीट

 

इसके बाद वहां का खुशनुमा माहौल तनाव का बन गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बारातियों और घरातियों में मारपीट के बीच हाथापई तक हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर मांझी थाना पुलिस पहुंची. दोनों परिवारों से सारी जानकारी ली. पुलिस के दोनों पक्षों को समझाया और फिर राजेश की शादी रिंकू से न कराते हुए उसकी साली पुतुल से करा दी गई. शादी के बाद पुतुल को विदा किया गया.

 

यूं हुई थी राजेश की पुतुल से मुलाकात

 

बताया गया कि पुतुल कुमारी और राजेश एक-दूसरे से पहले से परिचित थे. राजेश का रिश्ता पुतुल की बहन रिंकू से तय हो गया था. रिश्ता तय होने के बाद 2 मई 2023 को शादी होना तय हुआ था. इधर, पुतुल की इंटरमीडिएट की परीक्षा छपरा के किसी कॉलेज में हो रही थी. इसी दौरान पुतुल की अपने होने वाले जीजा राजेश से लगातार मुलाकात होने लगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!