Ajab Gajab NewsPatna

Love Story;बिहार में फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली,घर से भाग पंजाब में की शादी

Love Story; गोपालगंज में एक अलग ही मामला सुनने को मिला. दरअसल, यहां एक लड़के को फेसबुक पर एक दिव्यांग लड़की से प्यार हो जाता है. जब वो घर में शादी के लिए बात करता है तो परिवार के लोग इसका विरोध करते है. घरवालों के विरोध पर युवक दिव्यांग प्रेमिका को घर से भगाकर पंजाब में जाकर शादी कर लेता है. फिलहाल दोनों ही पति-पत्नी पुलिस कस्टडी में है. इन दोनों के बार में बता दें कि लड़का ग्रेजुएट है जबकि पिंकी ने 10वीं तक पढ़ाई की है और वो दोनों पैरों से दिव्यांग है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

बता दें कि मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़कागांव की रहने वाली 20 वर्षीय पिंकी पांडेय और विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया दुबे टोला के निवासी शिवम दुबे दोनों की फेसबुक के माध्यम से मुलाकत होती है. एक साल के लंबे सफर के बाद दोनों ने आपसी सहमती से शादी कर ली. लेकिन लड़के के परिवार वाले इस शादी से इंकार कर रहे हैं. परिवार के लोगों की शिकायत पर फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्तर में है.

 

 

शिवम दुबे के अनुसार बता दें कि वो पिंकी को काफी पसंद करता है. दोनों की फेसबुक से बात होती थी और दोनों को एक साथ ही रहा था. शादी के लिए जब घर वालों ने सहमति नहीं दी तो दोनों ने पंजाब में जाकर आपसी सहमती से शादी कर ली.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!