New To India

Karnataka Election;कर्नाटक में हाई वोल्टेज चुनाव प्रचार समाप्त,10 को वोटिंग और 13 को रिजल्ट,जाने किसका पल्ला है भारी

Karnataka Election 2023बेंगलुरु, एजेंसी। Karnataka Election 2023 कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हाई-वोल्टेज चुनाव प्रचार सोमवार को समाप्त हो गया। इस अभियान में विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने लोगों को लुभाने की कोशिश की। प्रचार अभियान में जहां भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनसभाएं और छह रोड शो किए तो कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने 12 दिनों तक राज्य में डेरा डाला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

चुनाव प्रचार में हुआ वार-पलटवार
चुनावी प्रचार के दौरान राज्य की सभी तीन प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (JDS) ने बहुमत हासिल करने के लिए मतदाताओं को लुभाने के साथ-साथ एक-दूसरे पर कई आरोप लगाने की पूरी कोशिश की है।

पीएम से सीएम तक ने किया प्रचार
कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए प्रचार में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पीएम मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई भाजपा शासित राज्यों के सीएम ने पार्टी की जीत के लिए कई सभाएं और रैलियां की।प्रचार के अंतिन दिन शाह ने डोड्डाबल्लापुरा में मेगा रोड शो किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत या एक तिहाई सीटों के साथ चुनाव जीतेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनसभाओं को संबोधित किया और छह रोड शो किए। अमित शाह ने 16 जनसभाएं और 14 रोड शो किए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 जनसभाएं और 16 रोड शो किए।

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा जोरदार चुनाव प्रचार में भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को अपनी पूरी ताकत के साथ प्रचार करने को रखा, जबकि कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अपने मुख्यमंत्रियों को स्टार प्रचारक के रूप में रखा।

जेडीएस ने भी खूब किया प्रचार
जेडीएस ने भी एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व में प्रचार अभियान चलाया। इस अभियान में पार्टी संरक्षक देवेगौड़ा भी अपनी उम्र संबंधित बीमारियों के बावजूद शामिल हुए। भाजपा और कांग्रेस के प्रभुत्व वाले राज्य में पार्टी खुद को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष कर रही है। 2018 में, इसने कांग्रेस के साथ चुनाव के बाद गठबंधन करके किंगमेकर की भूमिका निभाई।

 

Karnataka Election Survey: कर्नाटक चुनाव में 10 दिन और बचे हैं. कई सर्वे और पोल्स में कांग्रेस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. सर्वे के आंकड़ों में स्पष्ट बहुमत को लेकर भी अनुमान लगाया गया है.
224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है. हाल के तीन सर्वे या पोल्स के आंकड़ों में कांग्रेस को यह बहुमत का आंकड़ा छूते हुए दिखाया गया है. वहीं इसमें बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी नजर आ रही है, जबकि जेडीएस को तीसरे नंबर पर दिखाया गया है.

ABP News C-Voter ओपिनियन पोल

कुल सीट-224
बीजेपी- 74 से 86 सीटें
कांग्रेस- 107 से 119 सीटें
जेडीएस- 23 से 35 सीटें
अन्य- 0 से 5 सीटें

TV9 C-Voter के प्री पोल सर्वे

कुल सीट-224
बीजेपी- 79 से 89 सीटें
कांग्रेस- 106 से 116 सीटें
जेडीएस- 24 से 34 सीटें

10 को वोटिंग और 13 को रिजल्ट
कर्नाटक विधानसभा में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 113 सीटों का है। भाजपा जो सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही है, राज्य में दूसरे कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए है और उसने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने का भरोसा जताया है। वहीं, कांग्रेस भी जीत की ताल ठोक रही है।
लिंगायत और वोक्कालिगा मतदाता चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। लिंगायत आबादी का 17 प्रतिशत और वोक्कालिगा 11 प्रतिशत हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!