Samastipur

उत्तर बिहार के जिलों में कुछ जगहाें पर हो सकती वर्षा बारिश के दौरान मेघ गर्जन व तेज हवा की बनेगी स्थिति

समस्तीपुर.उत्तर बिहार के जिलों में साइक्लोन के प्रभाव से अभी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को 17-21 मई का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया। इसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। अगले 24 घंटे तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जबकि 18 मई को मौसम बदल सकता है। जिसके कारण उत्तर बिहार के अनेक स्थानों बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। बताया गया कि वर्षा के दौरान मेघ गर्जन व तेज हवा भी चल सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65-70 व दोपहर में 45-50 फीसदी रह सकता है। साथ ही 10-14 किमी की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है। बताया गया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहकर 35.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम रहते हुए 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!