Indian RailwaysPatnaSamastipur

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अब रविवार को भी,जयनगर से दानापुर के बीच इंटरसिटी रोज चलेगी

इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन।जयनगर रेलवे स्टेशन से दानापुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अब रविवार को भी शुरू किया जाएगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार जयनगर से दानापुर और सहरसा से राजेन्द्र नगर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे ने रोजाना चलाने का निर्णय लिया है। रेल हाजीपुर जोन से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए रेलवे बोर्ड ने उक्त दोनों ट्रेनों को रोज चलाने की हरी झंडी दे दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जयनगर एवं सहरसा से पटना के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाकर रोज किये जाने के संबंध में 19 मई को पत्र जारी करने की सूचना है। रेल सूत्र ने बताया कि दोनों जगहों से इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोज चलाने मिथिलांचल एवं कोसी सहित अन्य क्षेत्र के रेल यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!