Patna

पटना से कोलकाता जा रहे IndiGo विमान को रांची में कराना पड़ा लैंड,गुस्साए यात्री

पटना से कोलकाता के लिए मंगलवार की शाम रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 736 को खराब मौसम की वजह से रांची में उतारना पड़ा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गुस्साए यात्री

रांची में लैंड कराए जाने को लेकर यात्रियों में काफी आक्रोश दिखा। उन्होंने ट्वीट कर इंडिगो प्रबंधन की जमकर आलोचना की। वहीं, इंडिगो की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि कोलकाता में खराब मौसम होने के कारण विमान को रांची डायवर्ट करना पड़ा।

 

IndiGo की सफाई

इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है। इस विमान से यात्रा कर रहे समरजीत ने ट्वीट कर एयरपोर्ट आथॉरिटी को जानकारी दी कि पटना से उड़ान भरने में देरी हुई.यात्रियों को बिना किसी सूचना के रांची हवाई अड्डे पर उतार दिया गया। इससे विमान के सभी यात्री डरे-सहमे थे। यहां तक कि यात्रा के दौरान एसओपी का पालन भी नहीं किया गया।

 

इंडिगो प्रबंधन के ट्वीट पर उन्होंने री-ट्वीट कर कहा कि उनके दोस्त कोलकाता एयरपोर्ट पर हैं। मौसम का कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने पायलट पर कार्रवाई की मांग की।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!