Patna

लायंस क्लब के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित,152 मरीजों का हुआ इलाज

लखीसराय.लायंस क्लब के तत्वावधान में प्रत्येक रविवार की भांति आज भी गरीब एवं जरूरत मंदों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस दौरान लायंस क्लब लखीसराय के तत्वावधान में चितरंजन रोड स्थित लायंस फाउंडेशन हॉल में आंखों की विशेष जांच सहित अन्य बीमारियों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित गया। जिसमें कुल 152 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच डॉ कुमार अमित के द्वारा किया गया। जिसमें से कुल 94 उच्च रक्तचाप और मधुमेह मरीजों की जांच की गयी।
जांच के उपरांत सभी जरूरतमंदों को निःशुल्क दवा भी उपलब्ध करायी गयी।

वहीं इस दौरान 58 लोगों के आंखों की जांच कोलकाता से आये हुए डॉक्टर के द्वारा की गयी।
विदित हो कि लायंस क्लब के सहयोग से केवल तीन सौ रुपये में आंखों की जांच कर चश्मा भी उपलब्ध कराया जाता है।

लायंस क्लब के सचिव संजीव कुमार स्नेही अनुसार इस बीच जरूरत मंदों के बीच नई: शुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।
मौके पर क्लब के सदस्य रंजन स्नेही सहित अन्य लायंस मेंबर्स मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!