New To India

पढ़ाई को लेकर हुआ पति से विवाद,पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

पढ़ाई को लेकर हुआ पति से विवाद.मध्य प्रदेश के इंदौर में एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जा रहा है कि मृतका और उसके पति के बीच पढ़ाई के लिए फॉर्म भरने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद दोनों में काफी कहासुनी हुई. देर रात पति अलग कमरे में सोने चला गया और महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी

मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है. मृतका के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. शादीशुदा महिला की मौत के मामले को देखते हुए अंतिम संस्कार के बाद मृतका के पति और ससुर हिरासत में लिया है.

मृतका के परिजनों ने दहेत के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
जानकारी के मुताबिक साल 2017 में मृतका इंदु तिवारी की शादी इंदौर के रहने वाले गौरव से हुई थी. उनका एक चार साल का मासूम बच्चा भी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!