PatnaSamastipur

आग में बेटी की शादी के सारे सामान जले:सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 5 दिनाें में शादी की तैयारी कर बेटी को किया विदा

बेगूसराय।मटिहानी प्रखण्ड के सिहमा पथला टोल के लोगों, जिले के सामाजिक संस्थाओं और कार्यकर्ताओं ने मात्र पांच दिनाें के भीतर एक लड़की की शादी की तैयारी की और उसकी शादी कराई। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शादी करवाकर एक आदर्श समाज की संकल्पना को साकार किया। बता दें कि 14 मई की रात पथला टोल में तेज हवा के कारण हुए भीषण अग्निकांड में करीब दो सौ घर जल गए थे। इसमें कई घर ऐसे थे, जहां बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी। ऐसा ही एक घर था मरनी देवी की बेटी का, जहां 19 मई की रात उनकी बेटी की शादी थी। उनके पति का असमय देहांत होने के कारण पथला टोल अपने भाई के घर से ही शादी की तैयारी में जुटी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अगलगी की घटना के बाद दैनिक भास्कर संवाददाता को उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई थी। इस घटना में शादी के लिए रखे करीब दो लाख नगद, गहना समेत सभी सामान जल गया था। इसके बाद करीब दर्जन भर सामाजिक संस्था और कार्यकर्ताओं ने कन्या की शादी का बीड़ा उठाया। 19 मई की रात पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में ही नगदी और सामान इक्कठा कर खगड़िया से आए बारात का स्वागत किया। कन्या की शादी सम्पन्न करा उसे विदा किया। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की इस पहल से मरनी देवी की कन्या का विवाह संपन्न करा उन्हें आपदा की इस घड़ी में किसी प्रकार की कोई कमी खलने नहीं दी।

सामाजिक लोगों की मदद से हुई शादी

सिहमा पथला टोला में हुए भीषण अग्निकांड की घटना के बाद जिले के दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अमला समेत अन्य लोग पहुंचकर वहां राहत कार्य में जुटे हैं। इनमें से जिन लोगों को शादी के बारे में जानकारी मिली, यथासंभव अपने स्तर से मदद मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया और कुछ लोगों ने यथाशक्ति परिवार के साथ खड़ा होने का भी प्रयास किया। गांव के ही राम उपेंद्र यादव ने बताया कि भगवान की कृपा और सभी व्यक्तियों के सहयोग से इतने कम समय में आपदा के बीच शादी की तैयारी हो पाई और शादी अच्छे तरीके से संपन्न कराकर बेटी को यहां से साजो सामान के साथ विदा कराया गया।

दुख भुलाकर लोगों का बसने लगा है आशियाना

14 मई की रात में सिहमा पथला टोल में हुए भीषण अग्निकांड में जलकर राख हो चुके दर्जनों घरों में आग ठंडी पड़ने लगी है। लोग अब बिखरे घरों में त्रिपाल और डिस्को टांगकर नया आशियाना बसाने में जुटे हैं। जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से सामुदायिक किचन और शौचालय की व्यवस्था की गई है। प्रभावित हुए लोगों में अधिकांश खेतिहर मज़दूर और छोटे तबके के किसान हैं। यहां की प्रमुख समस्यायों में एक यह है कि कई घरों में जवान बेटी की शादी के लिए लोगों के जमा किया गया पाई पाई जलकर खाक हो गया है।

किसी ने दिया नगदी तो किसी ने दिया सामान

मिली जानकारी के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कुमार ने बेटी की शादी करने वाले परिवार को ₹25000 आर्थिक मदद और बारात के स्वागत में होने वाले खर्च की जिम्मेदारी उठाई थी। अग्निकांड पीड़ित से मिलने के लिए पहुंचे जाप सुप्रीमो पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी शादी वाले परिवार को ₹20000 की आर्थिक मदद की थी।

वहीं जिले में सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था मीरा मेडिकल चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट की ओर से बेटी की विदाई में दिए जाने वाले सामान परिवार को मुहैया कराया गया था। इतना ही नहीं शादी के रात सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कुमार, मीरा मेडिकल चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट से जुड़े सदस्य सहित सभी लोगों ने गांव पहुंचकर शादी की तैयारी और बारात स्वागत में भाग लिया। साथ ही शादी को संपन्न कराया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!