Samastipur

दलसिंहसराय:महुआ पीकर निकल रहे मैजिक गाड़ी के ड्राइवर ने 1 साल के बच्चे की कुचला,इलाज के दौरान मौत

दलसिंहसराय के पांड पंचायत के वार्ड संख्या 8 मे महुआ पीकर निकल रहे मैजिक गाड़ी के ड्राइवर ने घर के दरवाजे के पास खेल रहे बच्चे को कुचल डाला। बच्चे की पहचान गांव के धर्मेंद्र पासवान के पुत्र प्रियांशु कुमार(1 वर्ष) के रूप में की गई है। प्रियांशु को गंभीर स्थिति में समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिवार के लोग बच्चे को लेकर पीएमसीएच के लिए निकल रहे थे लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया है कि धर्मेंद्र पासवान का 1 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार अपने घर के पास ही दरवाजे पर खेल रहा था पास में ही गांव का एक मालढोवा मैजिक लगी हुई थी।

 

बताया गया है कि उस समय गाड़ी में चालक नहीं था लेकिन कुछ देर बाद चालक लौटा तो वह अचानक ही गाड़ी स्टार्ट कर गाड़ी आगे बढ़ा दी।इस कारण खेल रहा बच्चा वाहन की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह से कुचल गया । हल्ला होने पर मैजिक चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया। घायल बच्चा को तत्काल दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से बच्चा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल लाया गया है। जहां सदर अस्पताल से भी उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने से पूर्व ही बच्चे की मौत हो गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!