Samastipur

दलसिंहसराय:सात दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का छठा मैच नेपाल की टीम जीत पहुँची फाइनल में

दलसिंहसराय,स्थानीय आरबी कॉलेज के मैदान में चल रहे सात दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन का मैच गढीमाई यूथ अकैडमी नेपाल एंव डायमंड क्लब दलसिंहसराय के बीच खेला गया.मैच के खिलाड़ियों से केवटा की शिक्षिका रूपम कुमारी ने परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूरे खेल के दौरान दोनों ही टीम बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए बराबरी पर रही.निर्णायको ने 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया.अतिरिक्त समय में गढीमाई यूथ एकेडमी नेपाल की टीम 2 गोल कर जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश की.मुख्य रेफरी की भूमिका में अनुराग तो लाइन मैन मनीष कुमार,रविशंकर सिंह ने निभाया.

उद्घोषणा लालू ने किया.मौके पर विनोद राय,राधेश्याम राय,कैलाश राय,रामबरन राय,योगेंद्र प्रसाद,रामबालक राय,रामप्रीत राय,राम भगत, अरविंद कुमार,राघव कुमार,इंतिसार आलम,खिलाड़ी निधि, जूही,श्रुति,सुहानी,अमीषा सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।

रविवार को फाइनल मैच का मुकाबला गढीमाई यूथ एकेडमी नेपाल एवं विमेंस सोकर कोचिंग सेंटर दलसिंहसराय के बीच खेली जाएगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!