sportsSamastipur

Dalsinghsarai:आरबी कॉलेज में सात दिवसीय महिला फुटबॉल मैच टूर्नामेंट का आयोजन,पहला मैच सिवान ने 3-1 से जीता

Dalsinghsarai:दलसिंहसराय आर बी कॉलेज के मैदान में फूलपरी देवी मेमोरियल 7 दिवसीय महिला फुटबॉल मैच टूर्नामेंट आयोजित की जा रही है। जिसकी शुरुआत आज पहले दिन का मैच सद्भावना महिला फुटबॉल क्लब ,मैंरवा सिवान एवं गोलू महिला फुटबॉल क्लब बरौनी बेगूसराय के बीच खेली गई। शानदार प्रदर्शन करते हुए अंत मे सिवान की टीम ने बेगूसराय की टीम को 3-1 से हराया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस मैच के उद्घाटन दलसिंहसराय नगर परिषद के मुख्य पार्षद आभा सुरेका ने किया। सिवान के खिलाड़ियों में संजना ,सरिता,प्रिया, तारा सगूफी, सोनाली, रंजू ,अंजलि, मनीषा ,लालसा, संगीता ,गुंजा, एवं अंशु कुमारी ने गोलकीपर की भूमिका निभाई । नंदलाल प्रसाद टीम कोच,टीम मैनेजर हरेंद्र प्रसाद टीम खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए।

 

तो वही गोलू महिला फुटबॉल क्लब बरौनी के खिलाड़ियों में संजना, विद्या ,रितु , बुसरा, कंचन, सुलेखा, रागनी उर्फ हनी ,राखी, मनीषा ,कोमल ,अंजलि ,कल्याणी, सोनिका ,प्रिया ,सपना ,आंचल रागिनी शामिल है संजना कुमारी ने गोलकीपर की भूमिका निभाई।

इस टीम के कोच गोलू डॉन और मैनेजर प्रिंस कुमार ने अपने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई। इस फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजक विमेंस सॉकर कोचिंग सेंटर के कोच विनोद राय अध्यक्ष राधेश्याम, कैलाश राय, रामू भगत, योध्या एथलेटिक्स के निदेशक वीरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार काफी सक्रिय भूमिका में नजर आए। यह टूर्नामेंट 1 मई से 7 मई तक आयोजित की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!