Samastipur

दलसिंहसराय;अस्पताल एवं उपकारा परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

दलसिंहसराय।अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के अध्यक्ष सह एडीजे शैलेन्द्र कुमार एवं सचिव सह एसडीजेएम अभिषेक कुमार के कुशल नेतृत्व में रविवार को अनुमंडलीय अस्पताल, दलसिंहसराय एवं उपकारा, दलसिंहसराय के परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अनुमंडलीय अस्पताल, दलसिंहसराय के परिसर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता शान्ति कुमारी ने मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं बीमार व्यक्तियों के कल्याण हेतु नालसा द्वारा बनाये गए स्कीम के बारे में रोगियों एवं इनके परिजनों, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मचारियों एवं आमलोगों को विस्तारपूर्वक बताया ।

वहीं दूसरी ओर उपकारा दलसिंहसराय में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में प्ली बार्गेनिंग विषय पैनल अधिवक्ता प्रभात कुमार चौधरी ने विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला , जिसमें कैदियों सहित उपकारा अधीक्षक एवं उपकारा के कर्मचारियों ने भाग लिया । विधिक जागरूकता शिविर में पारा विधिक स्वयं सेवक धर्मेंद कुमार, सुप्रिया भारती एवं सुभाष चंद्र पासवान ने सक्रिय भाग लिया ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!