Samastipur

दलसिंहसराय;मालती में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

दलसिंहसराय । अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के अध्यक्ष सह एडीजे शैलेन्द्र कुमार एवं सचिव सह एसडीजेएम अभिषेक कुमार के कुशल नेतृत्व में रविवार को पंचायत भवन, मालती , उजियारपुर के परिसर में कोविड -19 से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशिका का अनुपालन करते हुए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्ता राजकुमार महतो ने बच्चों के लिए बाल मैत्री विधिक सेवा तथा बाल संरक्षण विषय पर नालसा द्वारा बनाये गए स्कीम के बारे में ग्रामवासियों एवं आमलोगों को विस्तारपूर्वक बताया । विधिक जागरुकता शिविर में मुखिया, सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों समेत पारा विधिक स्वयं सेवक अजय कुमार एवं आमलोगों ने भाग लिया ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!