Samastipur

दलसिंहसराय;एनसीसी द्वारा चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

दलसिंहसराय।12 बिहार बटालियन एनसीसी समस्तीपुर द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्थानीय आरबी कॉलेज दलसिंगसराय के एनसीसी कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया |

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में एनसीसी कैडेटों ने साफ सफाई करके महाविद्यालय के छात्रों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया | साथ ही साथ सभी एनसीसी कैडेटों ने महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट (डॉ) धीरज कुमार पांडेय के निर्देशन में स्वच्छता अभियान को प्रसारित करने के लिए शपथ भी लिया।

जिससे एनसीसी कैडेट अपने समाज के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ) संजय झा एवं महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस जागरूकता कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों में साहिल, ऋषभ, नेहा, साधना आदि मौजूद थे |

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!