Samastipur

दलसिंहसराय ब्रेकिंग:बाबा हॉस्पिटल स्थित मीरा अल्ट्रासाउंड एवं प्रिया क्लीनिक स्थित अल्ट्रासाउंड संचालन केंद्र को किया गया सील 

दलसिंहसराय ब्रेकिंग।दलसिंहसराय, जिलाधिकारी समस्तीपुर के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश,अंचल अधिकारी राजीव रंजन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रामचंद्र सिंह के द्वारा दलसिंहसराय शहरी क्षेत्र के 10 अल्ट्रासाउंड संचालन क्लीनिक की जांच की गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वही जांच के क्रम में तीन अल्ट्रासाउंड संचालन क्लीनिक बंद पाई गई एवं दो क्लीनिक पर अल्ट्रासाउंड का संचालन नहीं हो रहा था.वही जांच के क्रम में मानक के अनुरूप अल्ट्रासाउंड का संचालन नहीं पाए जाने के कारण दो अल्ट्रासाउंड को अधिकारियों ने सील कर दिया.

 

जिसमें हॉस्पिटल रोड स्थित बाबा हॉस्पिटल में संचालित मीरा अल्ट्रासाउंड एवं प्रिया क्लीनिक मंसूरचक रोड स्थित अल्ट्रासाउंड संचालन केंद्र को सील कर करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.वही अल्ट्रासाउंड जाँच को लेकर शहर में संचालको के बीच हड़कम्प मच गई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!