Samastipur

दलसिंहसराय ब्रेकिंग;चकनवादा मे शादी समारोह के बीच हर्ष फायरिंग के दौरान दो बच्चों को लगी गोली,एक की मौत की सूचना

दलसिंहसराय : समस्तीपुर में पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनवादा गांव की है, जहां बीती रात एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में दो बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसमें एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जख्मी बच्चे की पहचान अमन कुमार और अजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चकनवादा गांव के पास बीती रात शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में दो बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

 

आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक बच्चे की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। बच्चे को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जिसकी इलाज के दौरान मौत होने की बात सामने आरही है। हलाकि इसकी पुस्टि अभी नही हुई है।वहीं दूसरे बच्चे के हाथ में गोली लगी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!