Samastipur

भाभी को पाने के लिए भाई ने बड़े भाई को मरवा डाला,बेगूसराय में बड़े भाई को मेला घुमाने ले गया,रास्ते में दोस्त से मरवाई गोली

बेगूसराय में भाभी को पाने के लिए भाई ने सगे बड़े भाई की हत्या करवा दी। मर्डर के लिए फिल्म जैसी स्क्रिप्ट बनाई। भाई को मेला दिखाने बाइक से ले गया। रास्ते में आरोपी का दोस्त लुटेरा बनकर दोनों को रोका। बड़े भाई को गोली मार दी। मर्डर को लूट दिखाने के लिए दोस्त बाइक लेकर भाग गया। इस घटना की जानकारी मृतक की पत्नी को भी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हत्या 30 अप्रैल की रात बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कदराबाद गांव के गैस पाइप लाइन के पास हुई। जुर्म को छिपाने के लिए मृतक की पत्नी और छोटा भाई फूट-फूट कर रोने भी लगे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मर्डर के 15 दिन बाद इसका खुलासा हुआ। मृतक बछवाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला शिवम कुमार (24) है। पढ़िए भाभी के प्यार में भाई के मर्डर की पूरी कहानी….

 

 

 

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई शुभम कुमार (21) का अपनी भाभी चांदनी कुमारी के साथ अफेयर चल रहा था। उसकी सोच थी की अगर बड़ा भाई रास्ते से हट जाएगा तो उसके घर वाले उसकी शादी भाभी चांदनी से करवा देंगे। लिहाजा, शुभम ने अपने बड़े भाई शिवम के मर्डर की प्लानिंग की।

 

मेला दिखाने के बहाने घर से ले गया बाहर

 

30 अप्रैल को शुभम बाइक से अपने बड़े भाई शिवम को मेले दिखाने के बहाने ले गया। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कदराबाद गांव के गैस पाइप लाइन के पास उसका दोस्त राजकिशोर पहले से खड़ा था। राजकिशोर ने शिवम को गोली मार दी। उसकी पल्सर बाइक लूट ली गई।

 

 

घटना के दिन हॉस्पिटल में रोता आरोपी भाई शुभम कुमार।

मर्डर के बाद फूट-फूट कर रोए देवर-भाभी

 

प्लान के मुताबिक शुभम ने बाइक लूट के दौरान भाई की हत्या की बात कही, लेकिन पुलिस शक हुआ और पुलिस ने शुभम से जब पूछताछ की तो वो टूट गया। आरोपी छोटे भाई के मुताबिक भाभी को मर्डर की पूरी जानकारी थी।

 

 

मृतक के छोटा भाई शुभम कुमार (21), मृतक की पत्नी चांदनी कुमारी और शुभम के दोस्त राजकिशोर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हत्या के बाद लूटी गई बाइक, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी का अपनी भाभी से अवैध संबंध था। शादी करने के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या करवा दी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!