Samastipur

Samastipur मे सीएसपी संचालक को बाइक सवार बदमाशों ने रुपये छीनने के दौरान गोली मारकर किया हत्या,एक घायल

Samastipur ;दो बाइक पर सवार बदमाशों ने बैंक से पैसे निकाल कर लौट रहे सीएसपी संचालक और उनके सहयोगी को गोली मारकर रुपए से भरा बैग छीन लिया। घटना समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र के डेगराहा पुल के समीप की है। बदमाश बैग में रखे तीन लाख भी लेकर भाग निकले। घायल सीएसपी संचालक संजीत राय और उनके सहयोगी कविंद्र राय को गंभीर स्थिति में दरभंगा के एक बड़े हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान संजीत राय की मौत हो गई जबकि कविन्द्र राय का इलाज जारी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि कल्याणपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक से संजीत और कविन्द्र राय राशि निकासी के बाद बाइक से वापस कनौजर लौट रहे थे। इसी दौरान डगराहा पुल के समीप पूर्व से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली संजीत राय के पेट में लग गई।

 

चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टिड्डू ने बताया कि सीएसपी संचालक को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। दरभंगा में इलाज के दौरान संजीत की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कितने रुपयों की लूट हुई है इसको लेकर अभी साफ जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!