PatnaSamastipur

उत्तर बिहार में अगले दो दिनों तक रहेगी प्रचंड लू की स्थिति, 2 डिग्री तक बढ़ेगा अधिकतम व न्यूनतम पारा

उत्तर बिहार के जिलों में बीते दो दिनों से हीट वेव का चलना जारी है। इसी बीच आगामी दो दिनों तक प्रचंड लू चलने की संभावना है। इसको लेकर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को 19-23 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। बताया गया कि इस अवधि में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। जिसके कारण अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बताया गया कि आगामी दो दिनों तक उत्तर बिहार के जिलों में प्रचंड लू चल सकती है। वहीं 10-14 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म पछिया हवा चलेगी। जबकि सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 40-45 व दोपहर में 15-25 फीसदी के बीच रह सकता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंगलवार को सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा तापमान, न्यूनतम 4.8 डिग्री कम
बताया गया कि मंगलवार को भी अधिकतम तापमान में बढ़त जारी रही। जिससे यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहते हुए 40.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम रहते हुए भी 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!