Samastipur

समस्तीपुर;भोला टॉकिज चौक पर अपराध की योजना बनाते पिस्टल के साथ एक धराया

समस्तीपुर शहर के भोला टॉकिज चौक पर अपराध की योजना बनाने के दौरान की गयी छापेमारी में एक युवक को देशी कट्टा के साथ नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनय तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि गिरफ्तार युवक शहर के धरमपुर को मो. सद्दान शेख है, जिसके पास से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एसपी ने बताया कि भोला टॉकिज चौक के पास पांच छह अपराधियों के द्वारा किसी बड़ी अपराधिक घटना की योजना बनाने की गुप्त सूचना पर सोमवार की देर शाम नगर पुलिस ने छापेमारी की।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मो. सद्दान शेख को देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य अपराधि अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि मो. सद्दान शेख के द्वारा हथियार का भय दिखाकर लोगों को डराया व धमकाया जाता है। इसकी भी लगातार शिकायत मिल रही थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!