Patna

पति से झगड़ा,पार्टी में मिले दो आशिक…जानिए किसने और कैसे की रीना की हत्या

हाजीपुर में पुलिस ने करीब डेढ़ महीने पहले एक महिला की हत्या हुई थी. यह ब्लाइंड मर्डर था, जिसमें पुलिस के शक के घेरे में तीन लोग थे. पहला, महिला का पति, दूसरे और तीसरे नंबर पर उसके दो आशिक. आखिरकार, पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझा लिया है. आप जब इस हत्या की पूरी कहानी जानेंगे तो चौंक जाएंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल, वैशाली जिले में रहने वाली रीना पति से झगड़ा होने के बाद महुआ में अपने मायके आ गई थी. वहीं, रीना ने एक कार शोरूम में काम करना शुूरू कर दिया. नौकरी के दौरान ही रीना का एक लड़के से अफेयर शुरू हो गया था. रीना शोरूम में नौकरी और नया प्रेमी मिलने से खुश थी. फिर एक दिन उसकी अचानक हत्या हो गई. उसकी लाश को पुलिस ने जंगल से बरामद किया.

सवाल था… आखिर किसने की थी रीना की हत्या

अब हर कोई यह जानने के लिए हैरान था कि आखिर रीना की हत्या किसने और क्यों की है. दूसरी तरफ रीना के पिता को लगा कि झगड़े की वजह से उसके पति ने ही हत्या को अंजाम दिया है. रीना के पिता इसके बाद थाने पहुंचे और अपने दामाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा दिया. पिता की शिकायत पर पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच शुरू की.


पुलिस को भी शुरुआती तौर पर लगा कि पति ने ही हत्या की होगी. पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि हत्या वाले दिन महुआ में ही एक पार्टी में रीना गई थी. इस पार्टी के बाद ही रीना का कत्ल हो गया था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रीना पार्टी में अकेले नहीं बल्कि अपने प्रेमी के साथ पहुंची थी.

पुलिस जब प्रेमी के एंगल से जांच में आगे बढ़ी, तो पता चला कि महिला के एक नहीं बल्कि दो प्रेमी थे. पुलिस को धीरे-धीरे इस केस में लीड मिलने लगी और दूसरे प्रेमी के बार में जानकारियां इकट्ठा की गईं.

पार्टी में दो प्रेमियों को हुआ आमना-सामना

पुलिस को इसके बाद जांच के क्रम में जानकारी मिली कि जिस पार्टी में रीना अपने पहले प्रेमी के साथ गई थी. उसमें किसी तरह उसका दूसरा ब्वॉयफ्रेंड भी पहुंच गया था. पार्टी में पहली बार रीना के दोनों प्रेमियों का आमना सामना हुआ.

रीना की धोखेबाजी पर उसके दोनों ब्वॉयफ्रेंड नाराज हो गए. इसके बाद दोनों ने मिलकर रीना से बदला लेने के लिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक महिला को भी शामिल किया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!