Patna

Pawan Singh;आरा से चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह? PM मोदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

Pawan Singh;पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) में गायक और अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) पावर स्टार के नाम से जाने जाते हैं. इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान है. पवन सिंह को चाहने वाले करोडों फैंस है. बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ पवन की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर छाई हुई है. इसके साथ ही राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं. वहीं, पवन सिंह ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वे आरा से चुनाव लड़के के लिए तैयार हैं. मौका मिलने पर जरूर चुनाव लड़ेंगे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ दिखे थे पवन सिंह

 

पवन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंसान के रूप में मेरे लिए भगवान हैं. देश में तेजी से विकास हो रहा है. मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पार्टी का कार्यकर्ता हूं. बता दें कि गुरुवार को पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की थी. इसमें वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ नजर आ रहे थे.

आरके सिंह की बढ़ी चिंता

वहीं, पवन सिंह के इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की चिंता बढ़ गई है. क्या लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कटने वाला है? पवन सिंह ने आरा से चुनाव लड़ने का मुड बनाया है. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी का कार्यकर्ता और सेवक हूं. आरा से चुनाव लडने की मेरी पूरी तैयारी है.

बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से की थी मुलाकात

वहीं, एक दूसरी तस्वीर को शेयर करते हुए पवन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि ‘आज दिल्ली मे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से उनके आवास पे शिष्टाचार मुलाकात, साथ में बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद संजय जयसवाल का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!