Patna

नालंदा;लोगों ने गले मिल दी ईद की बधाई, ईदगाहों में पढ़ी गई नमाज

नालंदा;ईद के मौके पर बिहारशरीफ के जामा मस्जिद ,बड़ी दरगाह ,बुखारी मस्जिद, सोह lसराय मस्जिद, समेत जिले के सभी मस्जिदों में मुस्लिम धर्म के लोगों ने ईद की नमाज अदा कर गले मिल एक दूसरे को ईद की बधाई दी । इस दौरान शहर के सभी मस्जिदों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम देखे गए। अधिकारी दर्जनों ड्रोन के माध्यम से शहर पर नजर बनाए रहे। वही नालंदा यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों ने भी ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौके पर नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और एसपी अशोक मिश्रा ने ईद की बधाई देते हुए कहा कि हमारा बिहारशरीफ गंगा जमुनी तहजीब की शहर रही है इसे कायम रखेंगे। सबसे ज्यादा भीड़ बड़ी दरगाह के ईदगाह में देखने को मिली जहां मखदूम साहब के गद्दीनसीन पीर साहब ने ईद की नमाज अदा कर शहर में अमन चैन बरकरार रखने की अपील लोगों से की। उन्होंने कहा कि ईद हमें आपस में एक साथ मिलकर रहने का संदेश देता है ।

 

बुरे कर्मों को छोड़कर अच्छे कर्मों की ओर जाना और पूरे मुल्क ही नहीं दुनिया भर के लोग हिंसा छोड़कर अहिंसा के मार्ग पर चलें । तभी सबका विकास संभव होगा । आज के दिन मोहम्मद साहब ने प्यार और भाईचारे का संदेश लोगों को दिया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!