Indian RailwaysPatnaSamastipur

बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस को सांसद ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

Bapudham Motihari-Patliputra New MEMU Intercity Express ।यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे की ओर से बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच एक जोड़ी नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन आज से शुरु हो गया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसे लेकर सांसद राधा मोहन सिंह द्वारा आज बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया । इस अवसर पर विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव एवं सुनील मणि तिवारी उपस्थित थे । 05556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन, बापूधाम मोतिहारी से तीन बजे शाम में खुलकर रात के आठ बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी ।

गाड़ी सं. 15556/15555 बापूधाम मोतिहारी – पाटलिपुत्र – बापूधाम मेमू स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन 16 अप्रैल से हर दिन होगा. गाड़ी सं. 15556 बापूधाम मोतिहारी पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से प्रतिदिन बापूधाम मोतिहारी से सुबह 06.00 बजे खुलकर 06.08 बजे जीवधारा, 06.20 बजे पिपरा, 06.33 बजे चकिया, 06.45 बजे मेहसी, 07.30 बजे मुजफ्फरपुर, 07.48 बजे रामदयालु नगर, 08.45 बजे हाजीपुर, 09.00 बजे सोनपुर रखते हुए 09.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.

वापसी में, गाड़ी सं. 15555 पाटलिपुत्र- बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 16.04.2023 से प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 19.00 बजे खुलकर 19.33 बजे सोनपुर, 19.50 बजे हाजीपुर, 20.40 बजे रामदयालु नगर 20.50 बजे मुजफ्फरपुर, 21.44 बजे मेहसी, 21.57 बजे चकिया, 22.07 बजे पिपरा, 22.17 बजे जीवधारा रुकते हुए 22.30 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!