Patna

साधु के वेश में 3 बदमाशों ने सास-बहू को ठगा, तंत्र-मंत्र के नाम पर बेहोश कर गहने ले उड़े

मुजफ्फरपुर।मुजफ्फरपुर नगर थाना के पुरानी गुदरी स्थित शनि मंदिर इलाके में साधु के वेष में आए तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े नशीला पदार्थ पिलाकर दो महिलाओं को बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के गहने व रुपये लेकर फरार हो गए। होश आने के बाद महिलाओं को पता चला कि उनके साथ ठगी की गई है। पड़ोस में लगे सीसी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सूचना पर नगर थाने की पुलिस जांच के लिए पहुंची। नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे आसपास में लगे सीसी कैमरे से बदमाश की पहचान कर गिरफ्तारी की कवायद चल रही है। शनिवार की दोपहर साधु के वेष में तीन बदमाश आए। मुहल्ले की केसरी देवी के घर पर वे तीनों पहुंचे। उस समय घर पर महिला व बहू मौजूद थी।

ग्रह सुधारने का नाम पर झांसे में लिया
भिक्षा मांगने के दौरान साधु के वेश में आए बदमाशों द्वारा कहा गया कि आपके बेटे के उपर ग्रह का संकट है। किसी भी समय अप्रिय घटना हो सकती है। झांसे में आकर महिला ने दान में 125 रुपये दिए। इसके बाद साधु ने एक गिलास पानी लाने को कहा। पानी लाने के बाद उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया। मंत्र पढ़ने के बाद कहा कि इसे पी लीजिए।

पानी पीते ही बेहोश हो गई सास-बहू
साधु ने कहा कि अगर पानी कड़वा लगे तो समझना कि ग्रह है। उसके बाद उन दोनों के उपर तंत्र-मंत्र बोलकर शरीर पर छींट दिया। दोनों महिलाएं पानी पीते ही बेहोश हो गईं। फिर बदमाश घर में घुसकर सभी सामान खंगालने लगे। अटैची, बक्सा को खोलकर एक बैग में रखे सोने के मंगलसूत्र, नथिया, झुमका, पायल समेत करीब दो लाख से अधिक के जेवरात लेकर भाग निकले।

 

बेटा घर लौटा तो रह गया दंग

करीब दो घंटे के बाद महिला का पुत्र संतोष कुमार जब घर आया तो दरवाजा खुला था। अंदर गए तो दोनों महिलाएं बेहोश पड़ी थीं। घर का सामान इधर-उधर बिखरा था, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी और मां को होश में लाने की कोशिश की। असफल होने पर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। स्थिति में सुधार होने के बाद दोनों ने पूरी बात बताई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने साधुओं को खोजना शुरू किया। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस जांच को पहुंची।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!